ईकड़ी में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में संघर्ष, तनाव
मेरठ, जून 30 -- सरधना। सोमवार सुबह ईकड़ी गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में संघर्ष हो गया। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के दो सगे भाइयों को घेरकर बुरी तरह पीटा। लोहे के कड़े और चाकू से वार कर उन्हें घायल कर दिया। चीख पुकार सुनकर परिजन दौड़े तो आरोपी फरार हो गए। घायल अवस्था में थाने पहुंचे पीड़ित पक्ष ने पुलिस को मामले से अवगत कराया और नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घायलों का सीएचसी में मेडिकल कराया और तहरीर के आधार पर जांच में जुट गई। उधर, मामला दो पक्षों से जुड़ा हुआ है जिसके चलते इस मामले को लेकर गांव में तनाव का माहौल है। यह भी पढ़ें- भूमि विवाद में दो पक्ष भिड़े, कई लोग घायल एक पक्ष के उजैफ पुत्र साजिद ने बताया कि रविवार देर शाम वह अपने भाई साहिब के साथ जंगल से घर वापस लौट रहा था। बीच रास्ते में दूसरे पक्ष क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.