सासाराम, अगस्त 2 -- सासाराम। सासाराम विधानसभा क्षेत्र के पूर्व राजद प्रत्याशी सतेंद्र साह ने डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) हत्याकांड की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है और आपराधिक घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में विफल रही है। राजद नेता ने मांग की कि मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों की जल्द पहचान की जाए और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। यह भी पढ़ें- VIDEO: डेहरी के ईओ मर्डर केस में सनसनीखेज खुलासा, पेशाब करने के विवाद में ड्राइवर ने की हत्या यह भी पढ़ें- Sasaram News: डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कु...