ईओ हत्याकांड : मगध रेंज आईजी ने गठित की एसआईटी
गया, अगस्त 3 -- रोहतास के डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार के हत्या मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सोमवार को मगध प्रक्षेत्र के आईजी विकास वैभव ने औरंगाबाद एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा के नेतृत्व में आठ सदस्यीय एसआईटी का गठन कर दिया है। एसआईटी को हत्या की साजिश का पर्दाफाश करने, सभी आरोपितों की भूमिका की जांच करने व निर्धारित समय सीमा के अंदर जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। एक अगस्त को हुई हत्या के मामले में मृतक की पत्नी के आवेदन पर बारूण थाने में केस र्ज किया गया है। प्रारंभिक कार्रवाई के दौरान पुलिस ने वाहन चालक मिथिलेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस का मानना है कि हत्या की साजिश में अन्य लोगों की भी संलिप्तता हो सकती है। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एसआईटी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.