पीलीभीत, अप्रैल 14 -- बिलसंडा। लंबे समय बाद आयोजित नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में सोमवार को सभासदों ने ईओ की कार्यशैली को लेकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि बोर्ड की बैठकें हर महीने होना चाहिए। पर यहां ऐसा नहीं हो रहा है। कहा, नपं के ईओ सभासदों का फोन तक नहीं उठाते। तो आम जनता की सुनवाई कैसे होती होगी। सभासदों का गुस्सा यहीं नहीं थमा उन्होंने व्यवस्था में बदलाव न होने पर इस्तीफे तक की चेतावनी दे डाली। बोर्ड बैठक में सभासद बोले, बोर्ड में निर्वाचित और चयनित सिर्फ 15 सदस्य हैं। ईओ को बिलसंडा का चार्ज लिये दो साल हो रहे हैं। वो आधे सभासदों को जानते तक नहीं हैं। न ही किसी वार्ड में सफाई व अन्य काम का निरीक्षण करने जाते हैं। सभासदों के आक्रोश को देखते हुए चेयरमैन ने सभी शांत कराया, और आश्वस्त किया कि आगे से बैठकें नियमित होंगी। सभी का काम क्रमवार प...