ईओ संग चेयरमैन ने लिया निर्माणाधीन सड़क का जायजा
सिद्धार्थ, जून 19 -- डुमरियागंज। भारतभारी कस्बे के वार्ड संख्या 11 श्रुतिकृति नगर करौता से रीवा मेन रोड तक निर्माणाधीन सीसी सड़क व करौता में हो रहे पोखरे का सुंदरीकरण कार्य का चेयरमैन चंद्र प्रकाश चौधरी ने अधिशासी अधिकारी राजन गुप्त के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण काम कराने का निर्देश दिया। चेयरमैन ने वार्डवासियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। इसके बाद संबंधित जिम्मेदारों को उनके त्वरित व प्रभावी समाधान की दिशा में जरूरी दिशा निर्देश दिया। उन्होंने निर्माण कार्यों को निर्धारित मानक के अनुरूप, गुणवत्ता पूर्ण एवं समय से पूरा कराने का निर्देश दिया। इस दौरान रविन्द्र विश्वकर्मा, राजन सिंह श्रीनेत, प्रेम पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.