बिजनौर, अप्रैल 27 -- बिजनौर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर नगर पालिका परिषद बिजनौर ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को अधिशासी अधिकारी विकास कुमार ने टीम के साथ शहर की सफाई व्यवस्था और विभिन्न प्लांटों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी दी। ईओ विकास कुमार सबसे पहले गांव गंगदासपुर स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट और सीवर ट्रीटमेंट प्लांट पहुंचे। वहां उन्होंने कूड़ा निस्तारण की प्रक्रिया और जल शोधन की स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने नगर में संचालित सार्वजनिक शौचालयों और आरआरआर (रिड्यूस, रियूज, रिसाइकल) सेंटर का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर कमियां पाए जाने पर ईओ ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। यह भी पढ़ें- सफाई का बेड़ा गर्क, आ रही स्वच्छता सर्वेक्षण की टी...