ईओ ने नगर में अतिक्रमण, पॉलीथिन के लिए वसूला जुर्माना
रुद्रपुर, अप्रैल 18 -- खटीमा। अधिशासी अधिकारी प्रियंका आर्य ने नगर के विभिन्न स्थानों का अतिक्रमण, गंदगी एवं पॉलीथिन का निरीक्षण का जुर्माना वसूला। शनिवार को अधिशासी अधिकारी ने तहसील रोड स्थित सब्जी मंडी, टनकपुर रोड, मेलाघाट रोड का निरीक्षण किया। उन्होंने 6 दुकानदारों का गंदगी और पॉलीथिन का उपयोग करने पर चालन कर 2250 रुपये का जुर्माना वसूला। साथ ही उन्होंने फल सब्जी एवं ठेले वालों को सख्त निर्देश दिए कि यदि वह गंदगी एवं अतिक्रमण करेंगे तो उनके ऊपर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर सफाई निरीक्षक विजय सिंह, खुशमुद्दीन, पर्यावरण मित्र राजेश राणा आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.