रुद्रपुर, अप्रैल 24 -- खटीमा। अधिशासी अधिकारी प्रियंका आर्य ने शुक्रवार को नगर मे बनी नालियों का निरीक्षण किया। नगर के विभिन्न जगहों पर बनी नालियां बन्द मिली। उन्होंने सफाई निरीक्षक को तत्काल नालियों की सफाई करने के आदेश दिए। अधिशासी अधिकारी प्रियंका आर्य ने बताया कि मानसून आने से पहले शहर की समसस्त नालियों का निरीक्षण किया जा रहा है। इससे की बरसातों में जलभराव से निजात मिल सके। उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि अपनी नालियों को स्वच्छ रखे। यहां सफाई निरीक्षक विजय कुमार सहित समस्त पर्यावरण मित्र उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.