अमरोहा, मार्च 22 -- अमरोहा। ईओ ने रविवार को कांठ रोड पर नगर पालिका की अस्थाई गोशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को लेकर केयर टेकर व कर्मियों को निर्देश दिए। बताया कि पालिका के अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल में कुल 185 गोवंशीय पशुओं को संरक्षित किया गया है। इसमें केयर टेकर और सफाई कर्मियों की पर्याप्त व्यवस्था के साथ गोवंशीय पशुओं की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। निरीक्षण में केयर टेकर, सफाई कर्मचारी व सुपरवाइजर ड्यूटी पर तैनात मिले। भूसा, हरा चारा व चोकर पर्याप्त मात्रा मे उपलब्ध है। साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था की गई है। गोवंश के लिए दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। इस दौरान असद जमाल, प्रज्ज्वल चौहान, हबीब अहमद, गौरव वर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...