मेरठ, मई 26 -- आगामी ईद-उल-अजहा पर्व को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए नगर पालिका प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। मंगलवार शाम ईओ दीपिका शुक्ला ने नगर स्थित ईदगाह का स्थलीय निरीक्षण कर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और जल निकासी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- बकरीद की तैयारी में जुटे नगर पालिका कर्मचारीईदगाह का निरीक्षण निरीक्षण के दौरान ईओ ने संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए कि ईदगाह परिसर और आसपास के क्षेत्रों में युद्धस्तर पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाए। उन्होंने घास-फूस की कटाई, कूड़े के तत्काल निस्तारण, चूना व मैलाथियान के छिड़काव तथा नालियों की तलीझाड़ सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि नमाजियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। यह भी पढ़ें- आगामी त्यौहार बकरीद के मौके पर शांति व्यवस्था बनाए र...