आजमगढ़, फरवरी 18 -- मुबारकपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मुबारकपुर नगरपालिका के सभासदों ने बुधवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने नगरपालिका के ईओ की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी जताई। इसके बाद डीएम की अनुपस्थिति में सीआरओ को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। सभासदों ने आरोप लगाया कि ईओ द्वारा जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र सहित अन्य नागरिक सेवाओं में जानबूझकर विलंब किया जा रहा है। विलंबित पंजीकरण के लगभग चार सौ नोटरीयुक्त प्रार्थना पत्र एसडीएम के आदेश के बाद भी लंबित पड़े हैं। वहीं, 21 दिनों के भीतर के पंजीकरण से संबंधित करीब पांच सौ आवेदन भी हस्ताक्षर न होने के कारण अटके हुए हैं। ईओ की लापरवाही के कारण तीन सौ से अधिक आवेदन मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा रोक दिए गए हैं। बाबुओं द्वारा नागरिकों को एक पटल से दूसरे पटल पर दौड़ाया जा रहा है। जन्म-मृ...