आजमगढ़, अप्रैल 5 -- आजमगढ़। नगर पंचायत अजमतगढ़ और जीयनपुर के अधिशासी अधिकारी लल्लन राम यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कथित तौर पर नगर पंचायत के कार्यों में ऊपर से नीचे तक कमीशन के खेल की बात कही जा रही है। हालांकि 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। अजमतगढ़ के सभासद अभिषेक कुमार राय ने वायरल वीडियो बनाने का दावा किया है। उनका आरोप है कि नगर पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार की शिकायत के बाद जांच के दौरान ईओ ने उन्हें जीयनपुर कार्यालय बुलाकर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया और कथित रूप से कमीशन देने का प्रलोभन दिया। मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव कुमार ओझा ने बताया कि वायरल वीडियो का मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ह...