हरदोई, फरवरी 25 -- शाहाबाद (हरदोई), संवाददाता। शाहाबाद में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी के.के. सोनकर की अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह कार्यालय में ही बेहोश होकर गिर पड़े। घटना के समय वह अपने दफ्तर में नियमित प्रशासनिक कार्य देख रहे थे। अचानक गिरने से कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद (सीएचसी) पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने तत्काल प्राथमिक उपचार शुरू किया। सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रवीण दीक्षित ने बताया कि अधिशासी अधिकारी का ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ था। उन्हें सीने में हल्का दर्द (चेस्ट पेन) की शिकायत थी। प्राथमिक उपचार के बाद भी जब उनकी स्थिति में संतोषजनक सुधार नहीं हुआ तो बेहतर उपचार और विशेषज्ञ निगरानी के लिए उन्हें जिल...