मेरठ, मई 16 -- शनिवार को तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में ईओ सरधना और भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारियों आमने सामने आ गए। मामला इतना बढ़ा कि हंगामा हो गया। भाकियू कार्यकर्ता सभागार में ही धरना देकर बैठ गए। उन्होंने नारेबाजी करते हुए ईओ पर गंभीर आरोप लगाए। ईओ ने भी भाकियू पदाधिकारियों पर दबाव में लेकर कार्य कराने सहित तमाम आरोप लगाए। करीब 15 मिनट तक सभागार में हंगामा होता रहा। तहसीलदार ने किसी तरह दोनों को समझाकर मामला शांत कराया। शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम वित्त कुंवर वीरेंद्र मौर्य और तहसीलदार ज्योति सुन रहे थे। इसी बीच भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष कालू प्रधान के नेतृत्व में जिला संगठन मंत्री अमित चौधरी छबड़िया आदि वहां पहुंचे। उन्होंने ईओ दीपिका शुक्ला पर जनता के प्रति गलत व्यवहार और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप...