ईओयू की टीम आई और गलत जगह पहुंचने की बात कह लौट गई
भागलपुर, जून 25 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता भवन निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता पवन कुमार के ठिकानों पर बुधवार को आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने विभिन्न जगहों पर छापेमारी की। उसी सिलसिले में ईओयू की एक टीम बुधवार को तिलकामांझी थाना क्षेत्र के आनंदगढ़ कॉलोनी भी पहुंची थी। वहां पहुंचने के बाद पता चला कि वे लोग गलत पते पर चले आए हैं। कुछ ही देर बाद ईओयू की टीम वापस लौट गई। एसएसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि ईओयू की टीम के आने की सूचना पर उन्होंने लोकल थाना को मदद करने का निर्देश दिया था। बाद में पता चला कि ईओयू की टीम लौट गई। यह भी पढ़ें- आय से अधिक संपत्ति मामले में इंजीनियर के आवास पर छापा थानेदार ने बताया कि उनकी टीम शायद गलत एड्रेस पर चली आई थी इसलिए वे तुरंत लौट गए। यह भी पढ़ें- दिल्ली-नोएडा में फ्लैट, पटना में जमीनें; EOU रेड में करोड़ों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.