नई दिल्ली, मार्च 26 -- जम्मू-कश्मीर पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने कोविड काल के दौरान खरीद घोटाले से जुड़े मामले में गुरुवार को श्रीनगर और बडगाम में तीन स्थानों पर छापेमारी की। अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई 23 फरवरी को आर्थिक अपराध शाखा, थाना श्रीनगर में दर्ज प्राथमिकी के सिलसिले में की गई। मामला आईपीसी की कई धाराओं के तहत दर्ज है, जिनमें धोखाधड़ी, जालसाजी, फर्जी दस्तावेजों का उपयोग और आपराधिक साजिश जैसे आरोप शामिल हैं। ईओडब्ल्यू अधिकारियों ने बताया कि तलाशी अभियान का उद्देश्य डिजिटल रिकॉर्ड और वित्तीय दस्तावेजों समेत महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाना था। मामले की आगे जांच जारी है। प्राथमिक जांच के अनुसार, नई दिल्ली के नजफगढ़ स्थित एम/एस संजय ट्रेडिंग कंपनी के मालिक संजय कुमार साहू की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया।

हिंदी हिन्दु...