ईओडब्ल्यू को सौंपी जा सकती है संदिग्ध खातों में लेनदेन की जांच
पीलीभीत, मार्च 12 -- पीलीभीत। डीआईओएस कार्यालय के सरकारी खाते से 1.01 करोड़ के संदिग्ध लेनदेन के मामले की जांच के क्रम में पिछले सात साल पुराने रिकार्ड को खंगाला गया है। इसमें देखा गया है कि पहला खाता किस शख्स का खोला गया है। वहीं से गड़बड़ी शुरू हुई है। मामले में जल्द ही शासन से जांच टीम आने के संकेत मिले हैं। यही नही चर्चित मामले को ईओडब्ल्यू को सौंपे जाने पर अंतिम निर्णय किया जा सकता है। पिछले माह फरवरी में बॉब की रिपोर्ट के आधार पर 98 खातों में एनईएफटी के जरिए जो गड़बड़ी 1.01 करोड़ की धनराशि को लेकर निकली थी। माना जा रहा है कि यह धनराशि एक करोड़ से अधिक हो सकती है। यही वजह है कि जांच कर रही टीमें अब यह तलाशने में लगी है कि आखिर किस वर्ष में डीआईओएस कार्यालय से खाता खोला गया था। जिस खाते में पहली बार ट्रांजेक्शन किया गया। वहीं से यह सब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.