कौशाम्बी, अप्रैल 7 -- आदर्श नगर पंचायत अजुहा कार्यालय में मंगलवार को अधिशासी अधिकारी रश्मि सिंह की अध्यक्षता में व्यापारियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर की पेयजल समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए व्यापारियों ने नई पानी की टंकी और ट्यूबवेल निर्माण की मांग प्रमुखता से रखी। व्यापारियों ने कहा कि नगर में बढ़ती आबादी के कारण वर्तमान जल व्यवस्था पर्याप्त नहीं रह गई है। जिससे लोगों को आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों ने ईओ से नगर पंचायत से प्रस्ताव तैयार कराकर शासन को भेजने और जल्द स्वीकृति दिलाने की मांग की, ताकि नगर में नई टंकी व ट्यूबवेल का निर्माण कराया जा सके। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष शांति देवी कुशवाहा ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि उनकी मांग को प्राथमिकता देते हुए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाएगा...