प्रयागराज, फरवरी 28 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। बदलते औद्योगिक दौर में अब वही उद्योग आगे बढ़ेंगे जो पर्यावरण के प्रति संवेदनशील, सामाजिक रूप से जिम्मेदार और पारदर्शी कार्यप्रणाली अपनाएंगे। इसी उद्देश्य से एमएसएमई इकाइयों को ईएसजी (पर्यावरण, सामाजिक और शासन) मॉडल अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सिविल लाइंस स्थित एक होटल में शनिवार को आयोजित कार्यशाला में रैंप कार्यक्रम के तहत उद्यमियों को तकनीक, गुणवत्ता, निर्यात और ग्रीन इंडस्ट्री से जुड़े नए अवसरों की जानकारी दी गई। उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड (यूपीएसआईसी) की ओर से आयोजित इस एक दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ संयुक्त आयुक्त उद्योग अजय चौरसिया, सहायक आयुक्त उद्योग उमेश, ईस्टर्न उत्तर प्रदेश चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष विनय टंडन, लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष संजय जैन, नैनी इंड...