बोकारो, अगस्त 17 -- बोकारो, प्रतिनिधि। ईएसएल स्टील लिमिटेड में 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह, गरिमा और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर कंपनी के अधिकारी, कर्मचारी तथा स्थानीय हितधारक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह में राष्ट्र निर्माण, गुणवत्ता और उत्कृष्टता के प्रति नई प्रतिबद्धता दोहराई गई। कार्यक्रम की शुरुआत कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं पूर्णकालिक निदेशक रवीश शर्मा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने से हुई। इसके बाद सभी उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। समारोह में मुख्य वित्तीय अधिकारी प्रह्लाद रावत, मुख्य मानव संसाधन अधिकारी श्यामली मिंज, आधारभूत संरचना प्रबंधन निदेशक सुनील कुमार तथा जनसंपर्क एवं हितधारक प्रबंधन प्रमुख संजय कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें-...