ईएसआई बीमाकृतों को अब टाटा कैंसर केंद्र में मिलेगा निशुल्क इलाज
फरीदाबाद, जून 5 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। सेक्टर-16 स्थित ईएसआईसी क्षेत्रीय कार्यालय ने बीमाकृत श्रमिकों और उनके आश्रितों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। ईएसआईसी हरियाणा ने कैंसर के उपचार के लिए होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र, पंजाब के साथ करार किया है। इस समझौते के बाद हरियाणा के बीमाकृत व्यक्ति अब इस संस्थान में विभिन्न प्रकार के कैंसर का निशुल्क इलाज प्राप्त कर सकेंगे। ईएसआईसी अधिकारियों के अनुसार, यह करार टाटा स्मारक केंद्र की इकाई होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र के साथ किया गया है। इसके तहत न्यू चंडीगढ़ और संगरूर स्थित दोनों अस्पतालों में बीमाकृत व्यक्तियों को उपचार की सुविधा मिलेगी। न्यू चंडीगढ़ स्थित अस्पताल में 300 बिस्तरों की क्षमता है, जबकि संगरूर स्थित अस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.