बुलंदशहर, मार्च 20 -- क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने क्षेत्र के समग्र विकास एवं जनसुविधाओं के विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर महत्वपूर्ण मांग उठाई है। विधायक ने अपने पत्र में अवगत कराया कि सिकंदराबाद नेशनल हाईवे स्थित लगभग 100 बीघा भूमि, जिस पर वर्तमान में एक जर्जर नॉर्मल स्कूल भवन स्थित है, राजस्व अभिलेखों में पशुचर श्रेणी में दर्ज है। उन्होंने कहा कि इस भूमि को सामान्य श्रेणी में परिवर्तित कर जनहित के महत्वपूर्ण कार्यों में उपयोग किया जा सकता है।उन्होंने प्रस्ताव रखा कि उक्त भूमि पर ईएसआई अस्पताल एवं एक आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कराया जाए। विधायक के अनुसार केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा 30 बेड के ईएसआई अस्पताल को पूर्व में ही स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। ऐसे में इस अस्पताल को प्रस्तावित भूमि पर स्थापित कि...