फरीदाबाद, मार्च 27 -- फरीदाबाद। सेक्टर-8 स्थित ईएसआई अस्पताल में शुक्रवार को स्वास्थ्य सुविधाओं को नया विस्तार मिला है। मेवला महाराजपुर स्थित ऐलो फिक कंपनी की ओर से अस्पताल प्रबंधन को एक अत्याधुनिक एंबुलेंस, वाटर कूलर और आरओ सिस्टम भेंट किया गया हैं। इस दौरान कंपनी के सीईओ कमलेश कौल, एचआर एजीएम राजेश राजपूत, कपिल शर्मा और अजय गोयल विशेष रूप से मौजूद रहे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पूजा भारद्वाज ने कंपनी के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। कंपनी की इस पहल से अस्पताल में आने वाले हजारों श्रमिकों और क्षेत्रीय मरीजों को सीधा लाभ मिलेगा। ईएसआई अस्पताल में रोजाना करीब 500 मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। यहां एक एंबुलेंस और दो ड्राइवर हैं। अस्पताल से हर महीने से तीन से 40 गंभीर मरीजों को ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर व घरों से अस्पताल तक ...