गुड़गांव, मार्च 11 -- गुरुग्राम। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के 75वें स्थापना दिवस के अवसर पर उप क्षेत्रीय कार्यालय ईएसआईसी गुरुग्राम में आयोजित विशेष सेवाएं पखवाड़ा-2026 का समापन समारोह कार्यालय अध्यक्ष सुनील यादव की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुनील यादव तथा अन्य अधिकारियों द्वारा पंचदीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके उपरांत सुनील यादव ने सभी पेंशनर्स का स्वागत और अभिनंदन किया। सुनील यादव ने पखवाड़े के दौरान आयोजित गतिविधियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि गुरुग्राम की विभिन्न कंपनियों में विशेष सेवाएं और जागरूकता शिविर आयोजित कर बीमाकृत व्यक्तियों को विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं के प्रति जागरूक किया गया। इसके साथ ही पखवाड़े के दौरान निवारक स्वास्थ्य जांच एवं स्क्रीनिंग शिविर लगाए गए, जिनमें बीमाकृत व...