फरीदाबाद, जनवरी 6 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के चिकित्सकों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। मंगलवार को अस्पताल प्रबंधन और हड़ताली चिकित्सकों के बीच हुई बैठक बेनतीजा रही। चिकित्सकों की हड़ताल से ओपीडी के मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श के लिए तीन से चार घंटे का इंतजार करना पड़ा। इसके अलावा नियमित ड्यूटी वाले डॉक्टर नहीं होने से कई मरीज बिना उपचार के लिए ही वापस लौट गए। कई मरीज स्थायी चिकित्सक नहीं मिलने से वापस भी लौट गए। बता दें कि ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की प्रतिदिन की ओपीडी साढ़े तीन से चार हजार मरीज तक की रहती है। सोमवार को एकदम से 400 चिकित्सकों के हड़ताल पर चले जाने से सोमवार को आंशिक प्रभाव पड़ा था। वहीं मंगलवार को यह प्रभाव और अधिक हो गया। इनमें पीज...