फरीदाबाद, जनवरी 5 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में कार्यरत वरिष्ठ रेजीडेंट डॉक्टरों ने डीन डॉ कालीदास दत्तात्रय चव्हाण पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए सोमवार को हड़ताल की। चिकित्सकों की हड़ताल से ओपीडी सेवाएं आंशिक रूप से प्रभावित रहीं। इमरजेंसी, ऑपरेशन और गर्भवतियों की डिलीवरी जैसी आपातकालीन सेवाएं जारी रहीं। हड़ताल से ओपीडी में मरीजों की लाइनें लगी रहीं। चिकित्सकों ने डीन कार्यालय के पास एकत्रित होकर उनके खिलाफ नारेबाजी भी की। चिकित्सकों का कहना था कि डीन डॉ. कालीदास दत्तात्रय चव्हाण का रेजीडेंट डॉक्टरों के प्रति व्यवहार बहुत उदासीन है। वह हमारी समस्याओं को सुनने की बजाय दुत्कार कर अपने कार्यालय से निकाल देते हैं। इससे सभी डॉक्टर काफी आहत हैं। उन्हीं की तरह मेडिकल की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने और दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.