वाराणसी, मार्च 26 -- वाराणसी। पांडेयपुर स्थित ईएसआईसी अस्पताल में गुरुवार को माइक्रोबायोलॉजी प्रयोगशाला का शुभारंभ हुआ। मरीजों को रक्त सहित विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी जांच कराने में सुविधा होगी। अस्पताल परिसर में सबकुछ उपलब्ध होने पर उन्हें भटकना नहीं पड़ेगा। डीन डॉ. सेल्वा कुमार ने कहा कि लैब में कई प्रमुख जांच कम समय और खर्च में हो जाएगी। इससे उपचार की गुणवत्ता सुधरेगी। माइक्रोबायोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. मोहनलाल गुप्ता ने बताया कि मरीजों को सही तरीके से एंटीबायोटिक दवाएं दी जा सकेंगी। लैब में एलीजा और आरटी पीसीआर टेस्ट की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...