फरीदाबाद, मार्च 13 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। गैस की किल्लत ने स्वास्थ्य सेवाओं को भी अपनी चपेट में ले लिया है। एनआईटी स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में गैस का संकट गहराने लगा है। सूत्रों के अनुसार अस्पताल प्रबंधन के पास केवल शनिवार तक का स्टॉक बचा है। ऐसे में भर्ती मरीजों के लिए भोजन तैयार करना एक बड़ी चुनौती बन सकता है। प्रबंधन अब भोजन पकाने के लिए अन्य विकल्पों पर गंभीरता से विचार कर रहा है। ईएसआईसी अस्पताल करीब 750 बेड का है। यहां रोजाना सभी बेड फुल रहते हैं। इसके अलावा करीब सैकडों विद्यार्थी एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। साथ ही 100 से अधिक डॉक्टर और 1500 के करीब अन्य स्टाफ है। इनके लिए खाना कैंटीन में बनता है। सूत्रों ने बताया कि कैंटीन में केवल आज तक स्टाक है। हालांकि कॉलेज प्रबंधक ने किसी भी प्रकार की समस्या से निपटने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.