बुलंदशहर, अप्रैल 19 -- खुर्जा। अलीगढ़ से चलकर पुरानी दिल्ली जाने वाली ईएमयू पैसेंजर ट्रेन खुर्जा जंक्शन पर लगभग शाम चार बजे आती है, जो शनिवार को रद्द रही। टूंडला स्टेशन पर ट्रेन में कुछ तकनीकी समस्या आ गई थी, जिस कारण उसका संचालन रद्द कर दिया गया था। ऐसे में दिल्ली जाने वाले यात्री अन्य ट्रेनों के मदद से अपने गंतव्य पर पहुंच गए। इसके अलावा पुरानी दिल्ली से चलकर टूंडला तक जाने वाली ईएमयू पैसेंजर तीन घंटे, कोलकाता से चलकर कालका की तरफ जाने वाली हावड़ा कालका मेल दो घंटे और बठिंडा से चलकर मालदा की तरफ जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस तीन घंटे देरी से आई। यह भी पढ़ें- ढाई घंटे की देरी से पहुंची शटल, यात्री हुए बेहाल यह भी पढ़ें- हापुड़ : ढाई घंटे की देरी से पहुंची शटल, यात्री हुए बेहाल यह भी पढ़ें- ट्रेनों की लेटलतीफी बढ़ा रही यात्रियों की परेशानी

ह...