उन्नाव, अप्रैल 2 -- सफीपुर। ईएमटी दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में एम्बुलेंस कर्मियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. राहुल वर्मा ने उत्कृष्ट सेवा देने वाले तीन ईएमटी कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। आपातकालीन सेवा में कार्यरत संजय कुमार, अनूप विवेक और असलम को सम्मानित करते हुए डॉ. वर्मा ने कहा कि एम्बुलेंस में तैनात ईएमटी स्वास्थ्य सेवाओं की पहली कड़ी होते हैं, जो मरीजों को सुरक्षित अस्पताल तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कर्मियों से प्रशिक्षण में बताई गई सावधानियों का पालन करते हुए जिम्मेदारी निभाने की अपील की। कार्यक्रम में हंस कुमार, इस्माइल, इकबाल शंकर सहित कई लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.