एटा, अप्रैल 2 -- ईएमटी दिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने बेहतर सेवाएं देने वाले कर्मचरियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। इनका चयन एंबुलेंस कंपनी प्रोजेक्ट मैनेजर सुनील कुमार ने गतमाह में किये गये बेहतर कार्यों और गतिविधियों के संचालन का आकलन कर किया गया है। गुरुवार को ईएमटी दिवस पर सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले ईएमटी योगेंद्र, प्रदीप, जितेंद्र, सुरेंद्र, अपूर्व, राहुल को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया है। उन्होंने कहा कि ईएमटी आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को त्वरित प्राथमिक उपचार देकर समय पर अस्पताल पहुंचाते हैं। एंबुलेंस सेवा नोडल प्रभारी डॉ. सतीश चंद्र नगर, वाहन प्रभारी डीएमओ लोकमान सिंह ने कहा कि आपातकालीन सेवाओं में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। जिला प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि ईएमआर...