हाथरस, अप्रैल 3 -- हाथरस। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में गुरुवार को ईएमटी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. राजीव रॉय और नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ डॉ. एमआई आलम द्वारा जिले की 108 और 102 आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं में जुड़कर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच ईएमटी को प्रशस्त्रि पत्र देकर सम्मानित किया। रीनू कुमारी, राहुल कुमार, जीतेंद्र कुमार और 108 और 102 एंबुलेंस सेवा के प्रबंधक दुष्यंत सिंह को सीएमओ और नोडल अधिकारी द्वारा प्रशस्त्रि पत्र देकर सम्मानित किया और उनके द्वारा स्वास्थ्य सेवा किए जा रहे कार्यों को लेकर किए गए सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. मधुर कुमार, डिप्टी सीएमओ डॉ. प्रवीण भारती उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.