अंबेडकर नगर, अप्रैल 4 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जिला अस्पताल परिसर में स्थित मातृ शिशु विंग इन दिनों अव्यवस्थाओं का शिकार होकर रह गया है। यहां सिजेरियन ऑपरेशन के बाद भर्ती मरीजों की देखभाल में लापरवाही बरती जा रही है, जिससे प्रसूताओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर (ईएमओ) की तैनाती नहीं है, जिसके कारण आपातकालीन स्थिति में परेशानी बढ़ जाती है। अस्पताल में भर्ती मरीजों का इलाज मुख्य रूप से स्टाफ नर्सों के सहारे चल रहा है। जबकि सिजेरियन ऑपरेशन के बाद मरीजों को लगातार चिकित्सकीय निगरानी की आवश्यकता होती है। 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं उपलब्ध कराने का दावा करने वाला यह अस्पताल हकीकत में चिकित्सकों के अभाव से जूझ रहा है। दरअसल महिला अस्पताल में चिकित्सा अधीक्षक का एक स्वीकृत पद है, जो लंबे समय से रिक्त पड़ा हु...