लखनऊ, अगस्त 29 -- ईएमआई पर प्लॉट देने का झांसा देकर रियल एस्टेट कंपनी ने बुजुर्ग से साढ़े छह लाख रुपये ठग लिए। रजिस्ट्री मांगने पर निदेशक और कर्मचारियों ने धमकाया। कोर्ट के आदेश पर विभूतिखंड पुलिस ने कंपनी की निदेशक समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मूल रूप से बलिया के डुमरिया निवासी दिनेश वर्मा ने बताया कि 2022 में वह लखनऊ में प्लॉट खरीदना चाहते थे। इस दौरान एमजी बिल्डर्स एंड डेवलपर्स के एजेंट ने संपर्क किया। कंपनी के विभूतिखंड स्थित कार्यालय में उन्हें बिजनौर के ग्राम औरावां में आवासीय योजना के कागज दिखाए गए और ईएमआई पर प्लॉट देने की बात कही गई। झांसे में आकर दिनेश ने प्लॉट बुक कर दिया और नकद व किस्तों में कुल 6.49 लाख रुपये जमा कर दिए। भुगतान पूरा होने के बाद रजिस्ट्री के लिए संपर्क किया तो बताया गया कि निदेशक विनय मिश्रा अस्...