हिन्दुस्तान, मार्च 8 -- नोएडा के सेक्टर-135 स्थित डूब क्षेत्र में बीते रविवार को लहूलुहान मिले व्यक्ति के शव की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। बीते शनिवार रात कार की ईएमआई को लेकर हुए विवाद के बाद थप्पड़ लगने से गुस्साए पुत्र ने सिर कुचलकर पिता की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि एक मार्च को सेक्टर-135 के डूब क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव लहूलुहान मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची एक्सप्रेसवे थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान राकेश कुमार के रूप में हुई, जो मूलरूप से बदायूं जिले के जरीफनगर के रहने वाले थे। फिलहाल सेक्टर-135 के यमुना डूब क्षेत्र में रह रहे थे। वह एक प्लांट में मिक्सर गाड़ी के ड्राइवर थे। दो बेटे, एक बेटी और पत्नी क...