अलीगढ़, मई 4 -- अलीगढ़। गांधीपार्क थाना क्षेत्र में फाइनेंस कंपनी का कलेक्शन एजेंट ईएमआई के रुपए लेकर फरार हो गया। करीब 20 लोगों से रुपए एकत्रित किए थे। प्रबंधक की ओर से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। हरदुआगंज निवासी नितिन कुमार नौरंगाबाद स्थित फाइनेंस कंपनी में प्रबंधक हैं। उन्होंने थाने में दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि सासनी निवासी रोहित कंपनी में कलेक्शन एजेंट है। वह करीब 20 लोगों से ईएमआई के रुपए लेकर आ गया। आरोपी ने रुपए कंपनी मेंं जमा नहीं किए। फोन पर संपर्क किया तो आरोपी गाली गलौज कर धमकी दे डाली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी रोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...