ईएनटी वार्ड में पांच मरीजों के मोबाइल और नकदी चोरी
मेरठ, जून 20 -- मेरठ। मेडिकल अस्पताल में मोबाइल चोरी का गैंग सक्रिय हो गया है। गुरुवार रात में एक बजे के पांच मरीज और उनके तीमारदारों के मोबाइल चोरी कर लिए गए। जबकि रात में वार्ड की देखरेख के लिए सुरक्षा गार्ड लगाए हुए हैं। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीएमएस डॉ. अजीत चौधरी ईएनटी वार्ड में पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पीड़ित मुस्कान, शालिनी, चित्रा, पूजा और इरफाना ने बताया कि वार्ड में सब सोए हुए थे। उन्होंने बेड की चादर, गद्दे के नीचे से मोबाइल रखा था। सूत्रों की माने से संभावना जताई जा रही है कि घटना करते वक्त चोर गैंग ने वार्ड में कोई स्प्रे छिड़का होगा। जिससे इन पीड़ितों की आंख नहीं खुली। अस्पताल प्रशासन ने पूरी घटना की जानकारी थाना मेडिकल प्रभारी से की। शिकायत के थाने से महिला एसआई पहुंचे पीड़ितों के बयान और घटना की जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.