महाराजगंज, जनवरी 25 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिला अस्पताल के ईएनटी सर्जन ने सरकारी अस्पताल में सबसे अधिक नाक, कान व गला का ऑपरेशन कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। इसके लिए लखनऊ में अपर मुख्य सचिव अमित कुमार घोष और महानिदेशक स्वास्थ्य ने संयुक्त रूप से उन्हें बेस्ट ईएनटी अवार्ड से सम्मानित किया। जिला अस्पताल के ईएनटी सर्जन डॉ. अनिरुद्ध चौहान ने साल में 200 मरीजों की नाक, कान और गला का ऑपरेशन किया है, जो प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में सबसे अधिक है। इस उपलब्धि पर उन्हें लखनऊ में आयोजित यूपी दिवस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था। शनिवार को यूपी दिवस कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव अमित कुमार घोष और चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग लखनऊ महानिदेशक रतन पाल सिंह सुमन ने संयुक्त रूप से बेस्ट ईएनटी अवार्ड से सम्मानित किया। डॉ. ...