देवघर, मई 11 -- देवघर, प्रतिनिधि। शिलांग में आयोजित ईआईजेडओसी सम्मेलन में नेत्र विज्ञान के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा देवघर के प्रसित्र नेत्र चिकित्सक डॉ.एनडी मिश्रा की प्रस्तुति कठोर मोतियाबिंद प्रबंधन का सराहना की गई। मोतियाबिंद प्रबंधन का सराहना किए जाने पर डॉ.एनडी मिश्रा को अत्यंत गर्व और प्रसन्नता का अनुभव हुआ। इस दौरान डॉ. तानी नटुंग, एलओसी टीम और ईआईजेडओसी के पदाधिकारियों को उन्होंने बधाई दी। जिन्होंने अपने भावपूर्ण आतिथ्य सत्कार और उत्कृष्ट वैज्ञानिक कार्यक्रम के साथ सम्मेलन को एक बड़ी सफलता दिलाई। यह भी पढ़ें- सात जून को दधीचि नेत्रदान एवं देहदान प्रांतीय सम्मेलन का आयोजन यह भी पढ़ें- देशभर के विशेषज्ञों ने किया जनस्वास्थ्य के डिजिटल भविष्य पर मंथन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...