खगडि़या, मार्च 9 -- खगड़िया, नगर संवाददाता। बिहार की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र ईं. निशांत कुमार के जनता दल (यू) में औपचारिक प्रवेश से पार्टी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है। खगड़िया जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने कहा कि निशांत कुमार के सक्रिय राजनीतिक जीवन में आने से कार्यकर्ताओं में नई उम्मीद जगी है और संगठन को मजबूती मिलेगी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि लंबे समय से जदयू कार्यकर्ता युवाओं के बीच लोकप्रिय और ऊर्जावान नेतृत्व की प्रतीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जैसे ही निशांत कुमार ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, कार्यकर्ताओं में उत्साह की नई लहर दौड़ गई है। श्रीमती कुशवाहा ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में ईं. निशांत कुमार उनके 20...