देहरादून, मई 15 -- श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में अब अधिकांश प्रशासनिक एवं शैक्षणिक बैठकें ऑनलाइन माध्यम से की जाएंगी। इस संबंध में विवि कुलसचिव प्रो. वाईपी रैवानी ने अधिसूचना जारी की है। जारी आदेश में कहा गया है कि भारत के प्रधानमंत्री द्वारा ईंधन संरक्षण व पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के लिए किए गए आह्वान के अनुपालन में 20 मई 2026 के बाद निर्धारित सभी ऐसी बैठकें, जिनमें बाहरी विशेषज्ञों अथवा सदस्यों की यात्रा आवश्यक होती है, अगले आदेश तक वर्चुअल माध्यम से आयोजित की जाएंगी।बताया कि गढ़वाल विवि कि बोर्ड ऑफ स्टडी (बीओएस), विद्यालय बोर्ड, विद्या परिषद, कार्य परिषद, वित्त समिति, चयन समितियों, विभागीय समितियों समेत अन्य समान प्रकृति की बैठकों को ऑनलाइन प्लेटफार्मों के माध्यम से संचालित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड म...