बरेली, मई 25 -- बरेली। भाजपा के पूर्व जिला कार्यकारिणी सदस्य राघवेंद्र पाठक ने सोमवार को डीएम के लिए ज्ञापन दिया। राघवेंद्र ने कहा कि ईंधन संकट को देखते हुए नगर निगम को इलेक्ट्रिक बसों का संचालन 50 किमी तक देहात रूट पर भी करना चाहिए। उन्होंने कहा कि निगम ने दो वर्ष पहले बरेली से आंवला और बरेली से फरीदपुर के लिए ई बसें चलाई थी। करीब छह महीने पूर्व इनका संचालन बंद कर दिया। अब दुबारा से इनका संचालन शुरू होना चाहिए। उन्होंने सोमवार को पांच हजार रुपये का चेक प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...