गुड़गांव, जून 13 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। वर्क फ्रॉम होम का कल्चर हरियाणा के कॉर्पोरेट सेक्टर में एक बार फिर दस्तक दे सकता है। पश्चिम एशिया (मिडल ईस्ट) में जारी तनाव के कारण वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में आ रही बाधाओं, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और देश के बढ़ते आयात बिल के मद्देनजर हरियाणा सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने अपनी खर्चों में कटौती की नीतियों को अब सरकारी विभागों से आगे बढ़ाते हुए निजी क्षेत्र पर भी लागू करने की तैयारी कर ली है。

वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी एक आधिकारिक पत्र के अनुसार, राज्य के उद्योग विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि वह तुरंत नासकॉम, सीआईआई और फिक्की जैसी शीर्ष उद्योग संस्थाओं के साथ बैठकें कर निजी कंपनियों को वर्क फ्रॉम होम और दफ्तर के अलग-अलग समय अपनाने के लिए प्र...