हरिद्वार, मई 31 -- हरिद्वार, संवाददाता। बहुजन मुक्ति मोर्चा और बहुजन क्रांति मोर्चा ने रविवार को पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के विरोध प्रदर्शन किया। सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि सरकार दिनों दिन पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ा रही है। अन्य देशों पेट्रोल डीजल सस्ता मिल रहा है और भारत में ही महंगा कर रखा है। इसके कारण अन्य सामान भी महंगा हो रहा है। उन्होंने कहा कि 625 जिलों में उक्त कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। महंगाई को काबू करने में सरकार नाकाम साबित हो रही है। भाजपा सरकार जनता का शोषण का रही है। प्रदेश में चारधाम यात्रा चरम पर है और पेट्रोल-डीजल गैस के दाम बढ़ने से यात्रियों को भी परेशानियां हो रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियां जनता पर भारी पड़ रही है। जनता को पेट्रोल-डीजल कम खर्च करने की सला...