नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- इंट्रो ::: वाणिज्यिक गैस सिलेंडर, छोटा गैस सिलेंडर, प्रीमियम पेट्रोल-डीजल और हवाई ईंधन (एटीएफ) के दाम बढ़ने से आम लोगों पर महंगाई का असर और बढ़ सकता है। इन ईंधनों के महंगे होने से होटल-रेस्टोरेंट से लेकर हवाई यात्रा और रोजमर्रा की कई चीजें महंगी हो सकती हैं। वाणिज्यिक गैस सिलेंडरएक अप्रैल को इसकी कीमत 195.50 रुपये बढ़ा दी गई है। इसी के साथ ही बीते एक माह में इसके दाम 310 रुपये बढ़ चुके हैं। इसका सीधा असर रेस्टोरेंट और ढाबों पर पड़ेगा तथा इनकी परिचालन लागत बढ़ेगी। इसका प्रभाव खाने-पीने की चीजों की कीमत पर पड़ेगा। यानी बाहर खाना, मिठाई, चाय-नाश्ता और टिफिन जैसी सेवाएं महंगी हो सकती हैं। वहीं, छोटा गैस सिलेंडर महंगा होने से छोटे दुकानदार, ठेला लगाने वाले, चाय-समोसा बेचने वाले और छोटे व्यापारियों का खर्च बढ़ेगा। इसका अस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.