लखनऊ, अप्रैल 11 -- सरोजनीनगर, संवाददाता। दुबई से काडमांडू जा रहे विमान के पायलट को ईधन कम होने की आशंका हुई। जिसपर पायलट ने चौधरी चरण सिंह अन्तराष्ट्रीय एयरपोर्ट की एटीसी से लैडिंग की अनुमति मांगी। एटीसी से अनुमति मिलने के बाद विमान की चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार की सुबह लैंडिंग कराई गई। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार फ्लाई दुबई की फ्लाइट (एफजेड-1133) 154 यात्रियों को लेकर दुबई से काठमांडू जा रहा था। इस दौरान पायलट को विमान में ईधन कम होने की जानकारी हुई। जिसपर पायलट ने लखनऊ एयरपोर्ट से लैडिंग की अनुमति मांगी। एटीसी द्वारा प्राथमिकता देते हुए विमान को तुरंत लैंडिंग की अनुमति प्रदान की गई। इसके बाद विमान को पूरी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रनवे पर उतारा गया। लैंडिंग के दौरान एयरपोर्ट पर फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीम भी अलर्ट मोड प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.