रांची, मार्च 12 -- इटकी,प्रतिनिधि। इटकी में ईद को लेकर बाजार गुलजार हो गया है। देर रात तक व्यवसायीक प्रतिष्ठानों में खरीदारी के लिए लोगों भीड़ लग रही है। खासकर महिलाओं की अत्याधिक भीड़ दुकानों में देखी जा रही है। क्षेत्र के कपड़ा, मनिहारी, जूता-चप्पल, ब्रेकरी और सेवइ दुकान ग्राहकों के लिए सज गये हैं। इन दुकानों में लोगों की अधिक भीड़ लग रही है। बाजार में कई प्रकार के सेवई और बकरखानी उपलब्ध है। बाजार परिसर में राउलकेला सेवई 160, गया सेवई 160, नैनो 140, स्पेशल सेवई 200, लक्षा सेवई 160, हल्दी राम 170, देहाती 100, प्रतिकिलो बिक रहा है। वही सूखा नारियल 500, किसमिस 500, छोहाड़ा 200, काजू 900, गोटा चेरी 300 और कटिंग चेरी 200 प्रति किलो भाव से बेची जा रही है। वहीं मुरादावादी बकरखानी 80 रुपये, केयास बकरखानी 120, गया बकरखानी 150, फ्रुटकेक दस रुपये ...