सहरसा, मार्च 20 -- सहरसा, नगर संवाददाता। प्रेक्षा गृह में ईद -उल-फितर के अवसर पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों के लिए ब्रीफिंग का आयोजन किया गया।पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था के समुचित संधारण दृष्टिगत पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। सदर अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत चिन्हित स्थलों पर चलंत दस्ता दल के लिए चार दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों,एक सौ ग्यारह स्टैटिक दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों,जबकि सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत 52 स्टैटिक दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारी एवं पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल को 20 मार्च को पूर्वाह्न से अपने अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहु...