कटिहार, जनवरी 23 -- सेमापुर, संवाद सूत्र प्रखंड के सिक्कट चौक से कजरा मोड़ जाने वाली ईट सोलिंग सड़क जर्जर होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। किसानों को अपना अनाज मंडी ले जाने में भी मशक्कत का सामना करना पड़ता है। सड़क जर्जर होने के कारण आए दिन दुर्घटना होते रहती है। सड़क की मरम्मत या पक्कीकरण को लेकर किसी स्तर से कोई पहल नहीं की गई है। इससे लोगों में आक्रोश है। कई वर्ष पूर्व बनी ईट सोलिंग सड़क जगह-जगह उखड़ कर उबड़-खाबड़ हो गई है। लगभग 2 किलोमीटर लंबी सड़क जर्जर हालत में पड़ा हुआ है। बरसात के समय इस सड़क से पैदल आवागमन भी मुश्किल होता है। किसान मुकेश कुमार, महेश कुमार, रवि यादव आदि ने कहा कि इस सड़क के जीर्णोद्धार के लिए कई बार प्रखंड से लेकर जिले के आलाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों तक गुहार लगाई गई है। सड़क के जीर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.