वाराणसी, मार्च 29 -- सेवापुरी। कपसेठी थाना क्षेत्र के बाराडीह गांव में शनिवार रात अधिवक्ता आकाश कुमार गौड़ से मारपीट के बाद मनबढ़ों ने ईंट से हमला कर चेन लूट ली। भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस छानबीन में जुटी है। पुलिस लूट से इनकार कर रही है। मारपीट का मामला बता रही है। कपसेठी बड़ागांव मार्ग पर बाराडीह गांव में अधिवक्ता आकाश कुमार गौड़ का मुख्य रोड पर मकान है। वह शनिवार रात घर से थोड़ी दूर पहुंचे थे। आरोप है कि तभी बाइक सवार युवक पहुंचे। विवाद के बाद अधिवक्ता पर ईंट से कई वार उनके सिर फोड़ दिया। वह जमीन पर गिर पड़े। युवक उनके गले से सोने की चेन और चांदी का लॉकेट नोच कर भाग निकले। पड़ोसी सुनील गोंड उर्फ सोनू ने 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ कर सीसीटीवी फुटेज खंगाला। घायल अधिवक्ता को प्राथमिक स्वास्थ्य कें...